गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोलाबाजार। नगर के वार्ड संख्या सात की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड की एक महिला और युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोस की महिला के घर आने-जाने के दौरान उसकी बेटी की युवक से जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। 31 मार्च को बेटी उक्त महिला के घर गई और फिर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर पिता ने अपहरण की आशंका जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...