फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- कायमगंज, संवाददाता । तंबाकू गोदाम में साथ काम करने वाली महिला पर टकोरे से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित ने पुलिस को बताया कि रुपए के लेनदेन के विवाद में उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।रूटौल गांव निवासी मनोज ने पुलिस को तहरीर दी थी कि आरोपी महेश ने उसकी पत्नी रेखा को जान से मारने की नीयत से टकोरे से हमला किया। इस हमले में रेखा के चेहरे, कंधे और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार दोपहर उपनिरीक्षक बलवीर सिंह आरोपित महेश को कस्बे के देशी शराब ठेके के पास खाली पड़े मैदान से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हमले में प्रयुक्त टकोरा...