धनबाद, मई 11 -- धनबाद। विवाहित व्यक्ति एक महिला पर जबरन साथ रहने का दबाव डाल रहा है। शादीशुदा जय राजगढ़िया के खिलाफ सुभाष नगर की महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि जय राजगढ़िया ने झूठ कहा कि उसकी शादी नहीं हुई है। पांच साल से वह उसके साथ धोखे से रह रहा था। बाद में पता चला कि वह अपनी पत्नी के साथ-साथ उसके साथ भी रह रहा है। विरोध करने पर जय राजगढ़िया धमकी देने लगा। कहा कि यदि वह उसके साथ नहीं रहेगी तो वह उसे धनबाद में नहीं रहने देगा। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध महिला के परिवार के लोगों को गोली मरवाने की भी धमकी दे रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर वायरल कर उसे बदनाम कर रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म करने के आरोप में क...