महिला पर चाकू से हमला, गंभीर
गंगापार, जुलाई 16 -- इलाके में खेत के पास बार बार आने का विरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया। महिला को घायलावस्था में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। महिला नामजद करते हुए तहरीर दी। मऊआइमा थाना क्षेत्र के मादीपुर गांव निवासिनी 70 वर्षीय महिला सुखिया देवी बीती रात लगभग दो बजे ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने गई थी। उस दौरान बगल में जेसीबी से खोदाई का काम चल रहा था। उन्होंने देखा कि पड़ोसी गांव का एक व्यक्ति बार-बार वहां चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि बार बार रात में चक्कर लगाने का कारण पूछा तो नाराज हो गया। इसके बाद उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे सुखिया देवी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गईं। पीड़िता होश में आने पर मदद के लिए शोर मचाई। शोर सुनकर दिनेश विश्वकर्मा समेत आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलावस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.