मधुबनी, मई 20 -- मधुबनी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के पास बीती रात महिला पर चाकू से हमले कर जख्मी करने के मामले में चार लोगों पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जख्मी 40 वर्षीय उमा देवी के बयान पर गणेश कुमार साहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। महिला का कहना है कि 18 में की रात करीब 8:30 बजे प्रत्येक दिन की तरह ऑफिसर कालोनी से खाना बनाकर घर लौट रही थी। एसडीएम आवास के निकट आम के पेड़ के पास पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मामला दर्ज सोनू कुमार अपने हाथ में लिए चाकू से मारने लगा। चाकू बाएं हाथ में लगी। आरोपितों ने बाल पड़कर मारपीट कर अपमानित किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने गले से सोने का चैन छीनने का भी ...