पीलीभीत, फरवरी 23 -- बीसलपुर। बीसलपुर के गांव भगवंतपुर निवासी नेहा पत्नी पवन सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वह अपने पति के साथ दिल्ली से वापस आई। उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। उसका चचिया ससुर राजीव सिंह व उमरपाल सिंह गाली गलौज करने लगा जब विरोध किया तो घर में घुस आए। उसका पति कमरे में था। तभी उस पर गोली चला दी। जिससे वह बाल बाल बच गई। उसके पति ने राइफल छीन ली। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने राजीव सिंह, रेखा व राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...