पीलीभीत, मई 5 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर की रहने वाली वेलामती पत्नी सुनील कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 2 मई को गीता देवी ने उनके दरवाजे पर गंदगी फैला दी। वेलामती ने इसका विरोध किया। आरोप है इस पर गीता देवी और उसके बेटा प्रिंस कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए। गीता ने कुल्हाड़ी से वेलामती के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। वेलामती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गीता देवी और प्रिंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- रंजिश में युवक का सिर फोड़ने पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...