महिला पर किशोर को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, मई 11 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोहरौली में एक महिला द्वारा एक किशोर का भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।लोहरौली निवासी चंद्रजीत पुत्र मंगरू ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उनके 17 वर्षीय पुत्र राहुल को गांव की ही एक महिला बहला-फुलाकर कहीं भगा ले गई है। घटना बीते 28 अप्रैल 2026 की दिन में करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पिता ने कहा कि बेटे की तलाश में काफी खोजबीन की। खोजबीन के बाद भी जब पुत्र का कहीं पता नहीं चला, तब उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस को लिखित सूचना दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अपहरण समेत अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.