सहारनपुर, अप्रैल 8 -- नगर कोतवाली पुलिस ने मार्ग पर आती-जाती महिलाओं पर अश्लील कमेंट्स करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नगर कोतवाली इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि राजन पुत्र मुकेश निवासी ग्राम पथरवा कोतवाली बेहट को नवाबगंज चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मार्ग में आती-जाती महिलाओं पर अश्लील कमेंट्स कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...