हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक महिला पर अधिवक्ता के लाखों रुपये हड़पने और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। ऊंचापुल निवासी अधिवक्ता दिनेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने महिला पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने घरेलू संबंधों का फायदा उठाकर 2021 से 2024 के बीच करीब 12 लाख रुपये उधार लिए और अपने मकान निर्माण में भी 18 लाख रुपये खर्च कराए। अधिवक्ता ने जब रकम वापस मांगी तो महिला ने चेक दिए, जो बाउंस हो गए। आरोप है कि अब महिला देनदारी से बचने के लिए उन्हें धमकी दे रही है। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...