सीतामढ़ी, मार्च 21 -- सीतामढ़ी। कलेक्ट्रेट स्थित विमर्श कक्ष में आईसीडीएस के कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के बाद कार्य में लापरवाही व अनियमित्ता पाए जाने पर डीएम ने रीगा प्रखंड के महिला पर्यवेक्षिका बेबी कुमारी को चयन मुक्त करने का निर्देश दिया। रीगा के ही परियोजना के प्रखंड समन्वयक के बैठक में अनुपस्थिति रहने पर उनका मानदेय भुगतान स्थगित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया।डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा जानकारी दी गई कि आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के मद्देनजर रोस्टर तैयार किया गया है। इसके अनुरूप 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाध...