जहानाबाद, जुलाई 8 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले के समेकित बाल विकास सेवा अंतर्गत विज्ञापन संख्या 01/2025 के आलोक में सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियोजन हेतु विभागीय निर्देश के आलोक जिला पदाधिकारी द्वारा गठित त्रि-सदस्यीय कमिटी के द्वारा में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई। उपरोक्त नियोजन प्रक्रिया में कुल 102 सेविकाओं ने आवेदन किया था। निर्धारित तिथि को सभी आवेदिकाओं के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक कागजातों का गहनता से सत्यापन त्रि स्तरीय समिति द्वारा किया गया। जिसमे कुल 79 अभ्यर्थी शामिल हुए। उक्त प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...