प्रयागराज, अप्रैल 25 -- अखिल भारतीय महिला परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित किया गया। परिषद की सुबोधिनी शाखा के पदाधिकारियों ने दायित्व संभाला। नए पदाधिकारियों में नीतू केसरवानी अध्यक्ष, शालिनी गुप्ता सचिव, मंजुला गर्ग कोषाध्यक्ष, डॉ. रश्मि शुक्ला मीडिया प्रभारी और अर्चना मौर्य ने डीसीएम पद की शपथ ली। संस्था संरक्षिका यमुनोत्री गुप्ता और मुख्य अतिथि वेणु अग्रहरित ढींगरा ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया। डॉ. रंजना, एकता, आरती, मोना, रितिका, रचना, ज्योति, साधना, डॉ. शांति चौधरी, किरण चावला, गीता कौरा, राजलक्ष्मी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- रोटरी के पदाधिकारियों ने डिस्ट्रिक्ट असेंबली में भाग लिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...