हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक और पहल करते हुए क्षेत्रीय राज्य सड़क परिवहन निगम कार्यालय में 30 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से संविदा के आधार पर महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। निगम का प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस अवसर का लाभ मिले। वे परिवहन निगम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक शैक्षिक व अन्य दस्तावेज साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में लखीमपुर और सीतापुर जनपदों में महिला परिचालकों के कई पद रिक्त हैं, जबकि हरदोई में...