आगरा, मार्च 7 -- शहर की आवास विकास कोलानी में स्थित श्री मनमस्त सत्संग मंडल मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ व भाकियू भारत की महिला पदाधिकारियों द्वारा होली मिलन समारोह किया गया। होली मिलन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन कर हुआ। महिलाओं ने इस मौके पर होली गीत गाए और एक दूसरे के साथ गुलाल से होली खेली। इस मौके पर कोषाध्यक्ष नीतिज्ञा, विश्व हिंदू महासंघ की जिलाध्यक्ष कु. प्रतिज्ञा व भाकियू भारत की प्रदेश अध्यक्ष समता वर्मा, शालू गुप्ता, नीलम सक्सेना, रूमाली देवी, राधिका, लता गुप्ता, साधना साहू, शोभा, ऊषा गुप्ता, इंद्रेश विजय व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.