गोपालगंज, अक्टूबर 4 -- गोपालगंज। भाकपा माले और इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक से पोस्ट ऑफिस होते हुए मौनिया चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और महिला पत्रकार के साथ कथित पुलिस बदसलूकी का विरोध किया गया। इंकलाबी नौजवान सभा के जिला नेता रिशु कुमार ने जंतर-मंतर पर रिपोर्टिंग कर रहीं महिला पत्रकार के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा की गई बदसलूकी के मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य जितेंद्र यादव ने कहा कि आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस कार्रवाई और महिला पत्रकार से बदसलूकी लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़ा करती है। यह भी पढ़ें- चुनाव आयुक्त के खिलाफ आइसा क...