नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में ‌12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के दौरान कांग्रेस नेता गांधी पर ने महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप लगाया गया है।देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने राहुल गांधी और अन्य लोगों को नोटिस जारी कर अपना अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इससे पहले, याचिकाकर्ता महिला पत्रकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत परिसर में एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की गई। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश...