नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया। यह नोटिस तीन अक्तूबर को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों पर तीन महिला पत्रकारों से बदसलूकी की खबरों को लेकर जारी किया गया है। आयोग ने कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने कहा कि उसने मीडिया में प्रकाशित खबर पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त को दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। यह भी पढ़ें- महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी मामले की होगी जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...