मुंगेर, मार्च 7 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में महिला पतंजलि मुंगेर की ओर से होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। महिला पतंजलि मुंगेर के जिला प्रभारी स्मिता देवी ने बिहार पुलिस की महिला बलों के साथ रंग गुलाल लगाकर होली मनाया। स्मिता देवी ने कहा कि सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मी तथा पुलिस सभी पर्व त्योहार में अपने ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।घर परिवार को छोड़कर समाज की सेवा में लगे रहते हैं। ऐसे अवसर पर हमलोगों को एक साथ परिवार के साथ मिलकर होली पर्व परस्पर गले मिलने का अवसर आया है। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग एवं व्यायाम नियमित आवश्यक है। महिला पुलिस बल स्वाति यादव ने कहा कि स्थानीय समाज के लोग हमारे परिवार के अंग हैं। पर्व त्योहार एक साथ मनाने से सामाजिक समरसता का भाव...