लोहरदगा, फरवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। महिला पतंजलि योगा ग्रुप पावर गंज लोहरदगा के द्वारा आनंद सरस्वती बल निकेतन में बुधवार को होलाषट अष्टमी पर होली मिलन का आयोजन किया गया। महिला पतंजलि की कोषाध्यक्ष संयुक्ता देवी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह में महिलाओं ने नृत्य-गीतों के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाब लगाकर होली की बधाइयां दीं। साथ में भोजन किया। संयुक्ता देवी ने कहा कि पूरे जिले में भाईचारा एवं आपसी मेल मिलाप के साथ होली धूमधाम से मनाएं। होली हमें अधर्म पर धर्म की विजय की प्रेरणा और सीख देती है। कार्यक्रम में बिंदिया देवी, सुमन देवी, लीलावती देवी, उषा देवी, शोभा खत्री, देवंती गुप्ता दीपमाला देवी, रूपा देवी, संतोषी देवी, जयंती देवी, चंदा देवी, बबीता देवी, रिंकी देवी, प्रीति कुमारी, तन्नू कुमारी, पूजा कुमारी, आदि महिलाओं ने कार्यक्रम में...