संतकबीरनगर, अप्रैल 23 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर थाना फूंकने की धमकी देना एक महिला को भारी पड़ गया। मेंहदावल पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और लोगों को उकसाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान गीता निषाद नाम की आईडी से की गई सार्वजनिक पोस्ट और टिप्पणियां संज्ञान में आईं। इन पोस्ट में मेहदावल पुलिस पर असत्य, भ्रामक और आधारहीन आरोप लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- वर्दी में रीलबाजी करने वाले 48 पुलिसकर्मी पर गिरेगी गाज, लिस्ट तैयार; महिला थानेदार सस्पेंड इतना ही नहीं, पोस्ट के माध्यम से आम लोगों और विशेष वर्ग के व्यक्ति...