दरभंगा, जून 3 -- संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के कोरिगामा में अपने नाम संपत्ति नहीं लिखे जाने से आक्रोशित महिला ने मंगलवार को अपने वृद्ध सास-ससुर पर डंडे से हमला कर दिया। उन्हें बचाने का प्रयास कर रही गोतनी की उसने पिटाई कर दी। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान अनिक लाल साव (70), उनकी पत्नी द्रौपदी देवी (65) और उनकी छोटी बहू अनीता देवी (29) के रूप में की गई है। वृद्ध दंपती के दामाद लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय निवासी मिथिलेश साव ने बताया कि जमीन को लेकर परिवार में विवाद है। बुजर्ग के दो बेटे हैं। दोनों परदेस में काम करते हैं। बड़ी पतोहू वृद्ध दंपती पर अपनी सारी जमीन उसके नाम करने का दवाब बना रही है। सुबह खेत से लौटने पर बड़ी पतोहू ने फिर जमीन लिखने के लिए सास...