नोएडा, जुलाई 22 -- - अतिरिक्त दहेज में इलेक्ट्रिक कार और एक किलो सोना नहीं मिलने पर किया प्रताड़ित - सेक्टर-50 निवासी महिला ने जम्मू निवासी ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

घटना का विवरण नोएडा, संवाददाता। छह माह पूर्व हुई एक महिला ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी और दहेज की मांग सेक्टर-50 निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह 10 फरवरी 2026 को जम्मू निवासी युवक से हुआ था। शादी में परिजन ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के चार दिन बाद ही पति, ससुर, सास, ननद और ननदोई मिलकर ताने देने लगे। सभी आरोपी शादी में कम दहेज मिलने का ...