कानपुर, मई 3 -- सरसौल। महाराजपुर के तिलसहरी बुजुर्ग निवासी लगभग 35 वर्षीय मोहिनी कुशवाहा ने पति विकास, ससुर रामप्रकाश व देवर आकाश के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि तीनों आरोपितों ने दो छोटे - छोटे बच्चे होने के बावजूद घर से निकाल दिया। वहीं, महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...