मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- रुकसाना पत्नी बहाउद्दीन ने सुरजन नगर पुलिस चौकी में अपने सगे भाई शादाब के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया, उन्होंने भाई शादाब से बच्चों, पति,बहन एवं माता-पिता की जान का खतरा बताया। रुखसाना का कहना है कि उनका भाई शादाब पुत्र इकरामुद्दीन एवं उसकी पत्नी रुकैया प्रार्थिनी एवं उसकी बहन को घर में घुसने नहीं दे रहे हैं, इसके साथ ही शादाब प्रार्थिनी के पति बहाउद्दीन को मारने की धमकी दे रहा है। प्रार्थिनी के माता-पिता को भी घर से निकल रहा है और उनकी सारी जमीन अपने नाम करने की कोशिश कर रहा है। यह भी पढ़ें- भूमि संबंधी विवाद में महिला से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...