महिला ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दी
रुद्रपुर, मई 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर दो निवासी माया देवी (45) लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। उनके पति परमेश्वरी लाल का वर्ष 2023 में निधन हो चुका था। परिजनों ने बताया कि लगातार खराब स्वास्थ्य के कारण माया देवी मानसिक रूप से भी परेशान रहती थीं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चली गईं, जबकि अन्य परिजन छत पर चले गए। कुछ समय बाद जब परिजन नीचे लौटे और कमरे का दरवाजा खोला तो माया देवी पंखे से बने फंदे पर लटकी मिलीं। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.