महिला ने वीडियो वायरल कर युवक पर लगाया परेशान करने का आरोप
बागपत, जुलाई 5 -- बागपत। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर फोन पर परेशान करने, अश्लील बातें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि मुजफ्फरनगर निवासी युवक जावेद काफी समय से लगातार फोन कर उसे परेशान कर रहा है। वह जबरन मिलने का दबाव बनाता है और मना करने पर गाली-गलौज करता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी फोन पर अश्लील बातें भी करता है। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने जावेद का फोन उठाना बंद कर दिया, तो उसने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि बातचीत और मिलने से इनकार करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.