फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- फिरोजाबाद, उत्तर थाना क्षेत्र में एक महिला ने गृह कलेश के विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न और विषाक्त देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला कोटला निवासी 38 वर्षीय प्राची यादव की शादी 14 साल पूर्व थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला आनंद नगर रिंकू यादव के साथ हुई थी। उन पर एक बेटा और एक बेटी है। गुरुवार रात प्राची ने गृह कलेश के चलते विषाक्त खा लिया। यह भी पढ़ें- फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, सुसाइड नोट में जेठ-जेठानी पर उत्पीड़न का आरोप इससे वह अचेत हो गई। जानकारी होने पर पति आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लेकर आया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचा...