भागलपुर, अप्रैल 26 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने विभिन्न आरोपों के तहत थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले में महिला ने पुलिस को बताया कि मेरी पुत्री विद्यालय से घर आकर शौच करने बहियार गई थी आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ गलत नीयत से खींचने लगा। पुत्री भागकर घर पहुंच कर आपबीती बताई। मामले में 23 अप्रैल को पंचायत हुई थी। पुनः 24 अप्रैल को आरोपी घर पर आकर गाली-गलौज देने लगा। आरोपी कट्टा दिखाकर बोला कि किसी भी तरह का कार्रवाई करने पर जान मार देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी पर मुकदमा यह भी पढ़ें- छेड़खानी के मामले में केस दर्ज, जांच शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...