उन्नाव, जुलाई 31 -- उन्नाव। मौरावां कस्बा की शकीला ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गत वर्ष 13 नवंबर को कुछ दबंग लोग राजस्व विभाग की टीम, पुलिस बल और अन्य व्यक्तियों के साथ उसकी भूमि पर कब्जा करने पहुंचे। इसकी जानकारी हुई तो परिजनों के साथ पहुंचकर विरोध जताया। इस पर परिजनों सहित सभी को थाना ले जाया गया। वहां झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। महिला ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...