मेरठ, अप्रैल 27 -- मेरठ की कांशीराम कॉलोनी में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 21 अप्रैल को उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन उसे इस पर संदेह है। बताया कि जब वह उससे मिलने घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा खोला गया तो वह दूसरे कमरे में पंखे से लटकी मिली। पीड़िता का कहना है कि अज्ञात लोगों ने उसकी बेटी की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप दिया। यह भी पढ़ें- बीटेक छात्रा की कमरे में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका यह भी पढ़ें- कमरे में संदिग्घ हालात में छात्रा का लटका मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...