महिला ने लगाया पिटाई का आरोप, केस दर्ज
गौरीगंज, मई 1 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के पूरे अमेठियन मजरे मर्दानपुर निवासी राजेदेई पत्नी सुकई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी विपक्षी कुसुमा पत्नी रामतीरथ शराब पीकर प्रतिदिन उसके दरवाजे से आते जाते समय उसे गालियां देती है और उसकी हंसी उड़ाती है। आरोप है कि बीते 29 अप्रैल की शाम जब उसने कुसुमा को गालियां देने से रोका तो कुसुमा ने अपनी लड़कियों रोशनी, मोहिनी और ज्योति के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जब उसका लड़का उसके पति को बुलाकर लाया तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्जकर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.