बुलंदशहर, मई 26 -- थाना क्षेत्र के ग्राम परवाना निवासी एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान महिला के सिर, आंख, हाथ और छाती में चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद को लेकर पीटा, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...