मेरठ, जनवरी 31 -- सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला ने अपने पति समेत ससुराल के कई लोगों पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और नंदोई पर दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की कोशिश करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी ससुरालियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल भेजा और मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है। कस्बा निवासी महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब नौ वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले संतान नहीं होने का ताना देकर उसको प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल आए उसके एक ननदोई ने मौका पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब उसने यह बात पति और सास-ससुर को बताई तो उन्होंने मामले को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.