गिरडीह, मई 3 -- गावां। गावां प्रखण्ड स्थित बिश्नीटिकर निवासी लक्ष्मी देवी ने गावां थाना में आवेदन देकर अपने पति समेत अन्य लोगों पर दहेज के लिए मारपीट व खौलता पानी शरीर पर डालकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। महिला का मायके धनवार थाना क्षेत्र के गुण्डरी में है। महिला का कहना है कि वर्ष 2023 में बिश्नीटिकर निवासी कुंदन तुरी के साथ उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद पति कुंदन तुरी, सास सुमा देवी आदि दहेज के लिए 5 लाख रुपये लाने का दवाब बनाने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर वेलोग मुझे भूखा प्यासा रखकर घर छोड़ने का दबाब बनाने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज न मिलने पर नवविवाहिता को घर से निकाला, पांच पर केस इस दौरान मेरे साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा पंचायत की गई तो हम अपने ससुराल में रहने लगे। जहां उक्त लोगों के द्व...