हाथरस, दिसम्बर 11 -- कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी है। पुलिस अब तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ दो बार यह वारदात हुई है। महिला के अनुसार, पहली घटना 14 जुलाई की रात की है। जब उसने दरवाजा खोला, तो आगरा के तीन युवक जबरन उसके घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ की, फिर उसके मुंह, हाथ और पैर पकड़कर बारी-बारी से बलात्कार किया। पीड़िता ने सबसे पहले अपने पति को फोन पर घटना की जानकारी दी। महिला का आरोप है कि उसने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, 8 दिसंबर की रात करीब 10 बजे, उन्हीं तीनों युवकों ने दोबारा उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर उसन...