महिला ने लगाया छेड़खानी व पिटाई का आरोप,केस दर्ज
अयोध्या, जून 14 -- अयोध्या, संवाददाता। बड़ी देवकाली मंदिर के सामने ई-रिक्शा खड़ा करने के विवाद को लेकर एक महिला ने दो व्यक्तियों पर मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। आरोपों में महिला का कहना है कि घटना के बाद वह चौकी में गई, लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। इसके बाद एसएसपी से उसने मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश में प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि वह अपने बैट्री रिक्शा से घूमने के लिए अयोध्या गई थी। रात में जब बड़ी देवकाली मंदिर के पास वाहन खड़ा करके सामान लेने लगी तभी बडू पाठक व छोटू पाठक आए व वाहन को हटाने के लिए कहा। जब उसने अपने भाई द्वारा सामान लेने की जानकारी दी तो दोनो उसे वाहन से घसीटकर मारने लगे। उसके साथ छेड़खानी किया तथा उसके कपड़े को फाड़ दिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.