महिला ने लगाई फांसी, पति समेत चार पर मुकदमा
हरदोई, अगस्त 15 -- पिहानी (हरदोई)। पिहानी थाना क्षेत्र के भोजईपुरवा मजरा वाजिदनगर में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शाहाबाद कोतवाली के पडेहया गांव निवासी इतवारी लाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुत्री सरोजनी की शादी करीब दो साल पहले राजबहादुर के साथ हुई थी। तभी से राजबहादुर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। शनिवार की सुबह आठ बजे सूचना मिली कि सरोजनी ने कमरे में बंधी अरगनी में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके पर जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। पिता का आरोप है दहेज प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पिहानी कोतवाली के भोजईपुरवा गांव के राजबहादुर, राजेश, तोताराम व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.