कौशाम्बी, जून 23 -- कोतवाली क्षेत्र के कादिराबाद गांव की लालती देवी ने बताया कि सोमवार को उसका पति द्वारिका प्रसाद पड़ोस में रहने वाले राजेश कुमार के घर पर बैठा था। तभी परिवार की रीता देवी पत्नी मुकेश वहां पहुंच गई। आरोप है कि उसने पीड़िता के पति के ऊपर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इससे सिर फट गया। शोरगुल पर लोग पहुंचे तो आरोपी महिला गाली देते हुए भाग निकली। उसने पारिवारिक विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...