मेरठ, अप्रैल 16 -- एक महिला ने रुपये का तकादा किया तो चार आरोपियों ने उसे सड़क पर खींचकर बेरहमी से पीटा। इसमें उसे गंभीर चोट आई। आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली के सोहराब गेट निवासी सलमान ने बताया कि उसकी बहन सना ने भूमिया का पुल निवासी कासिफ के पास ग्रुप में रुपये एकत्र करने की योजना में सहभागिता की थी। उसके 20 हजार कासिफ के पास बकाया था। मांगने पर वह लगातार टाल मटोल करता रहा। आरोप है कि 13 अप्रैल दोपहर कासिफ, आसिफ, साकिब व तीन चार अज्ञात लोगों के साथ ताऊ हाकमीन के घर आए। यह भी पढ़ें- लेनदेन के विवाद में युवक पर सरिया से हमला, तीन भाइयों पर रिपोर्ट सना ने उनसे रुपये का तकादा किया। उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। सना को घर के बाहर खींचकर आरोपियों ने उसे लाठी डंडों से पीटा। इसमें उसे गंभीर चोट आई। धमकी देक...