रुद्रपुर, मार्च 15 -- नानकमत्ता, संवाददाता। एक महिला और उसके साथियों पर युवक को फोन कर दोस्ती के बहाने बुलाने, मारपीट कर लूटपाट करने और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक महिला ने उसे फोन कर कहा कि उसका पति मेरठ में रहता है और उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने खुद को खटीमा निवासी पिंकी बताते हुए उससे दोस्ती का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि 13 मार्च की देर शाम महिला ने उसे नानकमत्ता के मच्छीझाला क्षेत्र में बुलाया। जब वह कार से सड़ासड़िया होते हुए मच्छीझाला पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं ने हाथ देकर उसे रोका। उनमें से एक ने खुद को पिंकी बताया। इसी दौरान चार अज्ञात युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.