महिला ने मेडिकल कॉलेज परिसर में किया हंगामा
हरदोई, अप्रैल 27 -- हरदोई। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित ओपीडी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के लिए लाई गई एक महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक भागने लगी। काफी देर तक महिला के कारण परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। बताया गया कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी को मानसिक रोग विशेषज्ञ से परामर्श दिलाने के लिए निजी कार से मेडिकल कॉलेज लाया था। ओपीडी पहुंचने के दौरान अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। वह इधर-उधर भागने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन महिला किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। सूचना पर मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और महिला को समझाकर कार में बैठाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सिविल पुलिस को बुलाया गया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाया, तब महिला शांत हुई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.