फिरोजाबाद, अप्रैल 13 -- शिकोहाबाद में एक महिला ने छैकुर के मुतवल्ली पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सोनू सादाव पत्नी अल्ताफ निवासी काजीटोला काली देवी का मन्दिर बडा बाजार ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके ससुर अब्दुल सलीम 1970 से छैकर वाले बाबा की दरगाह के मुतवल्ली हैं। वह वयोवृद्ध होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ हो गए हैं। ऐसे में मुतवल्ली की पुत्रवधु, बेटा प्रतिदिन दरगाह जाते हैं। वर्तमान में खुद को मुतवल्ली बताने वाले व्यक्ति अपने बेटो के साथ दरगाह पर आते हैं और पीड़ित पक्ष को परेशान कर रहे हैं।इस बारे में प्रीतम लाल का ने कहा कि उन पर लगाए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। वह खुद ही गाली गलौज करती...