हमीरपुर, मार्च 22 -- राठ। महिला ने आरोपियों पर मारपीट कर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम वह बच्चों के साथ घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी मुहाल का एक युवक उसके पास आया और बेवजह गालीगलौज करने लगा। जब उसने गालीगलौज करने से रोका तो उक्त आरोपी ने अपने रिश्तेदार को बुला लिया तो वह भी उसको गाली-गलौज करने लगा। जब बात अनसुनी करके अपने घर के अंदर जाने लगी तो आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की। महिला ने मारपीट के साथ आरोपी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बताया कि मारपीट में उसके कपडे छिन्न-भिन्न हो गए। शोर सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...