मोतिहारी, मई 29 -- सिकरहना। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के मलकौनिया निवासी रामबाबू राम की पत्नी मनोरमा देवी ने गांव के ही जयमंगल साह, सुबोध साह, प्यारेलाल साह, नरेश साह सहित नौ नामजद व्यक्तियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति / जनजाति थाना, मोतिहारी में केस दर्ज कराई है। इसमें महिला ने कहा है कि उपरोक्त आरोपियों ने जलावन चुराने का आरोप लगाते हुए 24 मई को उनके साथ गाली गलौज की तथा लोहे के रड व लकड़ी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। आरोपियों ने गले से सोने का जेवरात निकाल लिया। उन्हें बचाने के लिए घर के अन्य सदस्य आये तो उनके साथ भी मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- महिला ने मारपीट करने का लगाया आरोप, केस दर्ज जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दि...