गिरडीह, मार्च 30 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी के झरहा, सियारी गांव निवासी कुमारी किरण देवी (पति विक्रम कुमार पाण्डेय) ने मारपीट, लूट और छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाये हैं। इस संबंध में पीड़िता ने परसन ओपी में रविवार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार, शनिवार शाम उनके घर में दादी सास के श्राद्ध हो रहा था। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे वह घर के समीप स्थित तालाब के पास गई थी। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए दीपक कुमार पाण्डेय और हिमांशु कुमार पाण्डेय (रिश्ते में चचेरे देवर) ने पीछे से पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया।पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उनके कपड़े खींचने का प्रयास किया और छेड़खानी की। विरोध करने और शोर मचाने पर दीपक ने लोहे के रॉड से गर्दन पर वार करने की धमकी दी। इसी दौरान आसपास लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.