बरेली, मार्च 14 -- एक महिला ने अपने मायके वालों संग ससुराल में जमकर हंगामा किया। ससुराल वालों से मारपीट की और वहां से नकदी-जेवर लेकर चली गई। उसकी ननद ने थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी, भाई के साथ रहना नहीं चाहती और अक्सर विवाद कर मायके चली जाती हैं। 12 दिसंबर 2025 को समझौते के बाद वह वापस आईं लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला। 12 मार्च की दोपहर जब वह और उनकी वृद्ध मां घर में थीं तो भाभी ने अपने भाइयों और परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया। सबने घर में घुसकर गालीगलौज और मारपीट की। भाभी के भाइयों ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। मां ने विरोध किया तो उन्हें जमीन पर पटककर गला दबाने की कोशिश की। शोर मचने पर मोहल्ले वाले आते दिखे तो आरोपी घर के बक्से में रखे चार लाख रुपये, 12 त...