प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे किशुनी गांव में शुक्रवार रात प्रेम विवाह करने वाली महिला ने मायके में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। उसने दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह किया था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरे किशुनी गांव निवासी ऊषा प्रजापति ने महेशगंज निवासी एक गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद ही युवक ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। ऊषा की एक छोटी बेटी भी है। परिजनों के अनुसार, ऊषा काफी समय से मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) से परेशान चल रही थी। इसी कारण उसने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे में फांसी लगा ली। एसओ राधेश्याम ने बताया कि अब तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.