सोनभद्र, मई 9 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां के साथ उसके ही सगे भतीजे ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर बभनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़िता के अनुसार घटना 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 3 बजे की है। उस समय महिला का पति और पुत्र एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका भतीजा विदेश बियार घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुराचार किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत बभनी थाने पर की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थानों के चक्कर काटने के बाद पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश के बाद हरकत म...