मेरठ, सितम्बर 20 -- महिला ने बेटे-पोते पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, फिर पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान - पेंशन और पोते को मोबाइल दिलाने को लेकर हुआ विवाद

घटना का विवरण - बेटा और पोता गंभीर झुलसे, पुलिस ने शुरू की जांच मेरठ, कार्यालय संवाददाता। फलावदा क्षेत्र के दादूपुर गांव में शनिवार रात पेंशन की रकम और पोते को मोबाइल दिलाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। आरोप है कि 65 वर्षीय सुमित्रा देवी ने अपने बेटे और पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। हादसे में 45 वर्षीय परमवीर और उसका 14 वर्षीय बेटा उदय गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद सुमित्रा देवी ने गांव में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवारिक विवाद का कारण दादूपुर निवासी सुमित्रा देवी पत्नी ब्रजवीर को पेंशन मिलती थी। बताया गया है कि पेंशन की रकम को लेकर परिवार में आए दि...